कालम (Columns): मेरी राह, मेरी मंजिल महिलाओं के व्यक्तिगत अनुभव, यात्रा, सपने, संघर्ष और सफलता की कहानियाँ। एक मंच जहां महिलाएं अपनी राह और मंजिल के बारे में खुलकर लिख सकती हैं। मार्डन इंडिया आधुनिक भारत की विशेषताओं को कवर करता हुआ। इसमें समाज, संस्कृति, तकनीकी विकास, कृषि, पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर लेख और ट्रेंड्स दिए जाएंगे। यह विशेष रूप से विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए आकर्षक होगा। इंडियन ग्लैमर भारतीय महिलाओं के ग्लैमर, फैशन, लाइफस्टाइल, और हॉटनेस को प्रदर्शित करने वाला कॉलम। इसमें भारतीय महिलाओं के आत्मविश्वास, आधुनिक फैशन, और सुंदरता को प्रस्तुत किया जाएगा। इंडियन आयरन लेडी ऐसी महिलाओं की कहानियाँ जो समाज के खिलाफ खड़ी हुईं, अपने परिवार और बच्चों के लिए संघर्ष करती हुईं, और अपना नाम कमाया। उदाहरण के तौर पर बिलासपुर की सुषमा पांडेय। लव एंड फैमिली रिश्तों और परिवारों पर आधारित प्रेरक लेख। इसमें पति-पत्नी, माता-पिता और बच्चों के बीच प्यार और समझदारी की कहानियाँ और लेख होंगे। महिलाओं की भूमिका को समझने के साथ साथ पारिवारिक मेलजोल पर लेख होंगे। नो-टेंशन हास्य रचनाएँ, व्यंग्य लेख, जोक्स और कार्टून, जो पाठकों को तनावमुक्त कर आनंदित करेंगे। इंडियन टेस्ट भारत के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक पकवानों, व्यंजनों, और आचारों के बारे में लेख। इसमें शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के साथ नाश्ते के विकल्प भी होंगे। हेल्थ एंड फिटनेस घरेलू नुस्खे, फिटनेस टिप्स, मानसिक स्वास्थ्य पर लेख, योग और प्राचीन भारतीय उपचार विधियों पर लेख। फैशन स्टाइल टिप्स, किफायती फैशन, पारिवारिक फैशन पर लेख। इसमें महिलाएं जान सकेंगी कि किस प्रकार से कम खर्च में भी वे स्टाइलिश दिख सकती हैं। समस्या और समाधान एक कॉलम जहां पाठक अपनी समस्याओं को पोस्ट कर सकते हैं, और विशेषज्ञ उन्हें उचित सलाह देंगे। इन लेखों में व्यक्तिगत समस्याओं को गोपनीय रखते हुए हल प्रस्तुत किया जाएगा। प्रोफाइल और रोजगार एक कॉलम जहां महिलाएं अपनी प्रतिभा, कौशल, और रोजगार की संभावनाओं को प्रस्तुत कर सकती हैं। इसमें करियर मार्गदर्शन और रोजगार से संबंधित लेख होंगे।
पेज (Pages): होम पेज मुख्य पेज जो सभी ताजे और प्रमुख लेखों की लिंक प्रदर्शित करेगा। अबाउट पेज पत्रिका का परिचय, उद्देश्य, और इसके पीछे की टीम का विवरण। कॉन्टेक्ट पेज पाठकों से संपर्क करने के लिए एक पेज, जिसमें फॉर्म या ईमेल जानकारी होगी। प्रोफाइल पेज लेखकों और योगदानकर्ताओं का विवरण। गैलरी पेज फैशन और जीवनशैली की तस्वीरें, मॉडलिंग शूट्स, और अन्य तस्वीरों का संग्रह। आर्टिकल पेज सभी लेखों की श्रेणियों के आधार पर पोस्ट