एवरग्रीन नवरात्रि महोत्‍सव 17 से 20 अक्‍टूबर तक गहमर में

एशिया के सबसे बड़े गॉंव गहमर के गंगा घाट मार्ग पर राईस मिल के पास त्रैमासिक पत्रिका साहित्‍य सरोज के द्वारा चार दिवसीय एवरग्रीन नवरात्रि महोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्‍सव में दिनांक दिनांक 17 अक्‍टूबर दिन शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता, 18 अक्‍टूबर दिन रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता, 19 अक्‍टूबर दिन सोमवार को मेंहदी एवं टैलेंट शो एवं 20 अक्‍टूबर दिन मंगलवार को रैंपवॉक व फैंशन शो का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के सह प्रयोग सम्‍पर्ण माइक्रो फाइनेंस फाउंडेशन, टीएसए इन्‍टरप्राइजेंज, लेजर ब्रो एवं एवरग्रीन न्‍यूट्रिशन प्‍वाइंट होगेंं। इस प्रतियोगिता में महिला पुरूष कोई भी भाग ले सकेगा जिसकी उम्र सीमा जूनियर वर्ग 5 वर्ष से 18 वर्ष और सिनियर वर्ग 19 से 80 वर्ष होगा। प्रतियोगिताएं प्रतिदिन शाम 7 से रात 09 बजे तक तथा इसका प्रवेश शुल्क जूनियन वर्ग 25 रूपये सिनियर वर्ग 50 रूपये होगा। सभी विजेताओं को सम्मान, उपाधि व पुरस्कार दिया जायेगा। रैंप वाॅक में मिस एवं मिसेज गहमर का एवार्ड दिया जायेगा, तथा प्रतिदिन फिटनेस जांच में फिट पाये जाने वाले महिला-पुरूषों को सम्‍मानित किया जायेगा। यदि पति-पत्‍नी दोनो फिट की सीमा को पार किये तो दोनेा को वेस्ट कपल का पुरस्‍कार दिया जायेगा।इस महोत्‍सव में गहमर वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक नि:शुल्‍क फिटनेस जांच शिविर भी आयोजित किया जायेगा तथा फिटनेस के साथ आर्थिक आजादी कैसे पायें इस पर एक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

  • नियम व शर्ते-
  • * रंगोली बनाने चित्र बनाने एवं मेंहदी लगाने का समय 60 मिनट का होगा।
  • * मेंहदी में दुल्‍हन मेंहदी नाखुन से कोहनी तक लगानी होगी। चित्र दिया है नीचे।
  • * चित्रकला में रंग, पेंसिल अपने पास से लाना होगा।
  • * रंगोली का रंग आपको खुद लाना होगा।
  • * अपने-अपने वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले को पुरस्‍कार दिया जायेगा।
  • * रैंपवॉक में भारतीय प पश्चिमी दोनो परिधान मान्‍य होगें।
  • * प्रतियोगिता 3-2 के आधार पर होगी, यानि कुल 5 राउंड होगें।
  • * जिसमें रैंपवॉक, एक्टिविट राउंड, ड्रेसप राउंड एवं फाइनल के दो राउंड सामिल हैं
  • * प्रवेश कार्यक्रम स्‍थल पर 5 से 6 या वाटस्‍एप पर प्रतियोगिता शुरू होने से 1 घंटे पहले कभी भी हो सकता है।
  • * टैलेंट शो में आप अपनी कोई प्रति‍भ नृत्‍य, गायन, अभिनय, या कोई भी जो टैलेंट आप में हैं दिखा सकते हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए काल या मैसज करें अखंड गहमरी 9451647845

Check Also

जीवन बीमा में स्‍मार्ट वर्क-संगीता गुप्‍ता

जीवन बीमा निगम एवं बचत के क्षेत्र में कार्य करना केवल एक नौकरी या व्यवसाय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *