तनिषा सक्सेना, कहा: “एवरग्रीन नारी शक्ति का सम्मान”

Writing
मिस इंडिया बनने का सपना लेकर प्रतियोगिता में पहुंचीं
एम.सी.बी. की रहने वाली 20 वर्षीय तनिषा सक्सेना ने एवरग्रीन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और बड़े सपनों का परिचय दिया। वर्तमान में छात्रा तनिषा ने 12वीं की शिक्षा पूर्ण करने के बाद संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से संबद्ध लाहिड़ी पीजी कॉलेज, चिरमिरी (छत्तीसगढ़) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।
तनिषा का सपना मिस इंडिया बनकर अपने प्रदेश और देश की महिलाओं का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना है। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया और आगे शॉर्ट फिल्मों तथा विज्ञापनों में भी कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि यदि अवसर मिला तो वे पूरी जिम्मेदारी के साथ घर से बाहर जाकर शूटिंग में भी हिस्सा लेंगी। तनिषा के अनुसार इस प्रतियोगिता में शामिल होने की सबसे बड़ी प्रेरणा उनका वर्षों पुराना सपना है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करें।
प्रतियोगिता के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए तनिषा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी कल्चर राउंड उन्हें सबसे अधिक पसंद आया। उनका मानना है कि एवरग्रीन महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक प्रतियोगिता में उन्हें कोई नकारात्मक बात महसूस नहीं हुई और पूरा आयोजन बेहद शानदार रहा।
डॉ. शीला शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तनिषा ने कहा, “मैम, आप महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”
एवरग्रीन के बारे में अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा, “एवरग्रीन महिलाओं की खूबसूरती और आत्मविश्वास को निखारता है। यह मंच हर महिला को उसकी अलग पहचान दिलाता है।” उन्होंने भविष्य में एवरग्रीन परिवार से जुड़कर कार्य करने तथा मिस इंडिया जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
अंत में तनिषा सक्सेना ने अपना संदेश देते हुए कहा, “एवरग्रीन, नारी शक्ति का सम्मान।”

Check Also

EvergreenLady Casting Registration

🎬 EvergreenLady Casting Registration मॉडलिंग | फोटोशूट | शॉर्ट फिल्म | वेब सीरीज महत्वपूर्ण सूचना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *