एवरग्रीन मिस्‍टर एवं मिसेज छत्तीसगढ़ 12 जुलाई को-डॉ शीला शर्मा

महिलाओं एवं पुरूषों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करने हेतु त्रैमासिक पत्रिका साहित्‍य सरोज एवं महिलाओं की ई-पत्रिका एवरग्रीनलेडी द्वारा मिशन गांव से ग्‍लैमर की ओर के तहत “एवरग्रीन मिसेज छत्तीसगढ़” का आयोजन आगामी 12 जुलाई 2026 को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन त्रैमासिक पत्रिका “साहित्य सरोज” एवं महिलाओं की ई-पत्रिका “एवरग्रीन लेडी” ,बुदंकी फिल्‍म प्रोडक्‍शन मलाड मुम्‍बई द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीला शर्मा हैं। यह आयोजन प्रदेश की महिलाओं को एक नई पहचान, मंच और अवसर देने का अनूठा प्रयास है, जहाँ वे अपने हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के बल पर आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए सुव्यवस्थित रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड एवं रैंपवॉक राउंड के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रस्तुति, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी फाइनल राउंड में प्रवेश करेंगी, जहाँ वे जजों के प्रश्नों का उत्तर देकर और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से विजेता बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। यह प्रतियोगिता न केवल सौंदर्य बल्कि प्रतिभा, सोच और आत्मविश्वास का भी मंच है।


विज्ञप्ति जारीकर्ता:
डॉ. शीला शर्मा
बिलासपुर प्रभारी साहित्‍य सरोज
(कार्यक्रम अधिकारी मिसेज छत्‍तीसगढ़)
95895 91992

प्रवेश फार्म

Check Also

तनिषा सक्सेना, कहा: “एवरग्रीन नारी शक्ति का सम्मान”

Writingमिस इंडिया बनने का सपना लेकर प्रतियोगिता में पहुंचींएम.सी.बी. की रहने वाली 20 वर्षीय तनिषा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *