आत्मनिर्भर बनने का सपना लेकर एवरग्रीन मंच पर पहुंचीं पारुल पाठक

महिलाओं की ई-पत्रिका पत्रिका एवरग्रीनलेडी द्वारा तीसरे वर्ष आयोजित एवरग्रीन मिसेेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागी श्रीमती पारुल पाठक ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और स्पष्ट विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। 40 वर्षीय पारुल पाठक जनसंचार एवं पत्रकारिता (Mass Communication & Journalism) में स्नातकोत्तर हैं तथा वर्तमान में एक सफल यूट्यूबर के रूप में कार्यरत हैं। उनके पति श्री अतुल कुमार उपाध्याय हैं। पारुल पाठक का मानना है कि जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना ही नहीं, बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। यही सोच उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। फैशन के प्रति अपनी पसंद बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एथनिक और इंडो-वेस्टर्न परिधान सबसे अधिक पसंद हैं, क्योंकि ये भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन से मिली। पारुल भविष्य में शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापन मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यदि अच्छा अवसर मिलता है तो वह अकेले बाहर जाकर शूटिंग करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

प्रतियोगिता के अनुभव साझा करते हुए पारुल ने कहा कि एवरग्रीन मंच की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक लोगों से मिलने तथा उनसे सीखने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के सभी चरणों में उन्हें विशेष रूप से ट्रेडिशनल राउंड और प्रश्नोत्तर (Q&A) राउंड सबसे अधिक पसंद आए, क्योंकि इन्हीं दौरों में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और विचारों की वास्तविक परीक्षा होती है।हालांकि उन्होंने निष्पक्ष रूप से अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि प्रतियोगिता के आरंभ से ही कुछ विजेताओं को अपनी जीत की जानकारी थी। उनके अनुसार भविष्य में यदि इस प्रकार की धारणाओं को समाप्त किया जाए तो प्रतियोगिता की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी।करियर के विषय में पारुल ने बताया कि पहले उनका सपना रेडियो जॉकी (आरजे) बनने का था, लेकिन अब उनकी रुचि लेखन की ओर बढ़ गई है और वह इस क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

एवरग्रीन संस्था की संस्थापक डॉ. शीला शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वे अत्यंत विनम्र व्यक्तित्व की धनी हैं तथा लोगों के साथ व्यवहार करने की उनकी शैली बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने एवरग्रीन परिवार के लिए “Keep Shining” का संदेश देते हुए भविष्य में भी संस्था से जुड़े रहने और मिसेज इंडिया जैसे बड़े मंचों पर प्रतिभागिता करने की इच्छा व्यक्त की। अंत में पारुल पाठक ने एवरग्रीन परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को नई पहचान देने का कार्य कर रहे हैं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Check Also

EvergreenLady Casting Registration

🎬 EvergreenLady Casting Registration मॉडलिंग | फोटोशूट | शॉर्ट फिल्म | वेब सीरीज महत्वपूर्ण सूचना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *