रश्मि श्रीवास का सपना अभिनेत्री बनना

एवरग्रीन मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रश्मि श्रीवास का सपना है अभिनेत्री बनना

महिलाओं की ई-पत्रिका पत्रिका एवरग्रीनलेडी द्वारा तीसरे वर्ष आयोजित एवरग्रीन मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रश्मि श्रीवास अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना संजोए हुए हैं। 19 वर्षीय रश्मि वर्तमान में बी.एससी. (बायोलॉजी) की छात्रा होने के साथ-साथ मॉडलिंग से भी जुड़ी हुई हैं। रश्मि ने बताया कि उनका सपना एक सफल अभिनेत्री बनना और आत्मनिर्भर जीवन जीना है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही एमटीवी पर प्रसारित होने वाले मॉडलिंग और एक्टिंग शो देखकर उनके मन में अभिनय के प्रति रुचि पैदा हुई। इसी प्रेरणा ने उन्हें एवरग्रीन मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यदि अवसर मिला तो वह शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापनों में मॉडलिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका मानना है कि ऐसे मंच नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

रश्मि के अनुसार प्रतियोगिता का सबसे अच्छा पक्ष यह रहा कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने वाला मंच प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का छत्तीसगढ़ी राउंड उन्हें सबसे अधिक पसंद आया। हालांकि उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में प्रतियोगिता के दौरान फोटो की गुणवत्ता और प्रतिभागियों के लिए तैयार होने वाले कक्ष की सुविधाओं में और सुधार किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ी साड़ी और वेस्टर्न ड्रेस उनकी पसंदीदा वेशभूषा है। भविष्य में वह मिस इंडिया जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहती हैं।

डॉ. शीला शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रश्मि ने कहा कि उनका व्यवहार शांत और प्रेरणादायक है। वहीं एवरग्रीन परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस मंच से जुड़कर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव मिला और भविष्य में भी वह इस परिवार का हिस्सा बने रहना चाहेंगी।अपने संदेश में रश्मि ने कहा कि एवरग्रीन हमेशा ईमानदारी और सहयोग की भावना के साथ नई प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य करता रहे, ताकि युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलता रहे।

Check Also

मैनेजमेंट में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं ओमीशा पांडेय

महिलाओं की ई-पत्रिका पत्रिका एवरग्रीनलेडी द्वारा तीसरे वर्ष आयोजित एवरग्रीन मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *