एवरग्रीन मिसेज छत्‍तीसगढ़ प्रतियोगिता बिलासपुर में सम्‍पन्‍न।

एवरग्रीनलेडी पत्रिका के द्वारा आयोजित मिसेज, मिस, मिस्‍टर छत्‍तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के 36 सिटी माल में सम्‍पन्‍न हुआ। आयोजन की शुरूआत साहित्‍य सरोज पत्रिका की छत्‍तीसगढ़ प्रभारी डॉ शीला शर्मा, फिल्‍मकार सु‍नील दत्‍त मिश्र, राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार से सम्‍मानित शिक्षक संजय मैथिल अमृत एवं अध्‍यापिका व समाज सेवी मीना भारद्वाज ने दीप प्रज्‍जवलन करके किया। कार्यक्रम की शुरूआत में छोटे बच्‍चों द्वारा छत्‍तीसगढ़ी परिधान में अपने टैलेंट की प्रस्‍तुति छत्‍तीसगढ़ी गीत पर हुआ।
द्वितीय चक्र में मिस, मिसेज एवं मिस्‍टर के प्रतिभागियों ने छत्‍तीसगढ़ी परिधान में रैंपवॉंक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद एवरग्रीन फैंशन शो शुरू हुआ। जिसके प्रथम चक्र में मिस के 25, मिसेज के 7 एवं मिस्‍टर के 6 प्रतिभागियों ने अपने अपने पंसद के परिधानों में रैंप-वॉक किया। जजों द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उनको अगले चक्र में भेजा देगा।
फाइनल राउंड में पहुँचे प्रतिभागियों का टैलेंट एवं कोशचन आन्‍सर राउंड हुआ जिसमें आधार पर एवरग्रीन मिस, मिस्‍टर, मिसेज छत्‍तीसगढ़ का चुनाव हुआ। fजिसमें आकांक्षा शर्मा को मिसेज और लहरिया गुप्ता को ‘मिस छत्तीसगढ़’ यश देवांगन को मिस्टर छत्तीसगढ़ चुना गया।
किड्स टैलेंट प्रतियोगिता में मेघा ध्रुव ने प्रिंसेस तथा श्रेष्ठ सिंह ने प्रिंस का खिताब जीता।
कार्यक्रम में एवरग्रीन लेडी पत्रिका के प्रकाशक गाजीपुर उत्‍तर पर प्रदेश के अखंड प्रताप सिंंह कहा कि 21 जुलाई 2024 को बिलासपुर की डॉ शीला शर्मा ने अपने घर के आंगन से जो एक पौधा लगाया था आज वह एक पेड़ बन चुका है। आगे वाले भविष्‍य में वह एक बरगद के शक्‍ल में छत्‍तीसगढ़ की प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगीं।
कार्यक्रम का संचालन संजय मैथिल अमृत एवं मीना भारद्वाज जी ने किया। कार्यक्रम में छत्‍तीसगढ़ के 12 जिलों की प्रतिभागियों ने हिस्‍सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार करते हुए डॉ शीला शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को पूरे छत्‍तीसगढ़ का प्‍यार मिलता है। आप सभी के सहयोग से आज एवरग्रीन फैंशन शो एक पहचान बन चुका है, इसमें मिसेज की विजेताओं को शार्ट-फिल्‍म एवं माॅडलिंग के क्षेत्र में कार्य करने का मौका प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डाक्‍टर शीला शर्मा की पूरी टीम अखिलेश पटेल, कौशल महानंद, शानवी शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, मंजूषा सिंह, मधु शर्मा इत्‍यादि बहुत बड़ा योगदान था, जिसने मंच सज्‍जा से लेकर प्रतिभागियों के मेक-अप, उनका प्रशिक्षण, इत्‍यादि कर कार्यक्रम को बुलंदियां तक पहुँचाया। कार्यक्रम में बिलासपुर की कई फिल्‍मी कलाकार, निर्माता- निर्देशक, राजनेता, समाजसेवी के साथ एवरग्रीन के पूर्व विजेता एवं उप विजेता भी उपस्थित रहें।


Check Also

तनिषा सक्सेना, कहा: “एवरग्रीन नारी शक्ति का सम्मान”

Writingमिस इंडिया बनने का सपना लेकर प्रतियोगिता में पहुंचींएम.सी.बी. की रहने वाली 20 वर्षीय तनिषा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *